SHIVPURI NEWS - पिछोर का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार, दतिया की लड़की का भोपाल में बलात्कार

Updesh Awasthee
0
भोपाल। थाना मंगलवारा पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र शर्मा को पिछोर जिला शिवपुरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 अक्टूबर 2024 को जान पहचान की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ भोपाल ले आया था जहां मंगलवारा क्षेत्र के होटल क्राउन में कमरा लेकर रुका जिसमें आरोपी ने महिला के साथ डरा धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने दतिया पहुंचकर थाना सिविल लाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 

आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। घटना भोपाल की थी इसलिए थाना सिविल लाइन ने प्रकरण जीरो पर दर्ज कर भोपाल भेज दिया था। मंगलवार पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई जिसने आरोपी देवेंद्र शर्मा के निवास पाते पिछोर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी पर आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। मंगलवारा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी जसे शुक्रवार को पिछोर जिला शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!