SHIVPURI NEWS - माताटीला नाव दुर्घटना के मृतकों हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता

Updesh Awasthee
0
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियाधाना थाना क्षेत्र में माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में फाग होली के लिए जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिको और एनडीआरफ के जवानों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!