नंदकुमार सिंह से मिले सुरेन्द्र शर्मा, रणनीति पर हुई चर्चा

0
भोपाल। कोलारस विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में 'मढवासा का मौढ़ा' सुरेन्द्र शर्मा का नाम सुर्खियों में है। आज सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहार और सुरेन्द्र शर्मा की भोपाल में मुलाकात हुई। दोनों भोपाल में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में रामेश्वरम धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों को विदाई समारोह में शामिल हुए थे। इससे पहले सुरेन्द्र शर्मा की सीएम शिवराज सिंह से भी विशेष भेंट हो चुकी है। 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। सूत्रों का कहना है कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में रणनीति पर चर्चा हुई है। याद दिला दें कि भाजपा ने 3 माह से पहले से ही सुरेन्द्र शर्मा को कोलारस क्षेत्र में सक्रिय कर दिया और सुरेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी महेन्द्र यादव से कैसे निपटें, इस विषय पर डाटा भी तैयार कर लिया है। 

भाजपा की ओर से देवेन्द्र जैन और वीरेन्द्र रघुवंशी के अलावा भी कई दावेदार चर्चाओं में हैं परंतु देवेन्द्र जैन और वीरेन्द्र रघुवंशी को ही सबसे दमदार दावेदार माना जा रहा है। दोनों के साथ एक बड़ी समस्या यह सामने आई है कि टिकट मिलते ही दोनों गुटबाजी का शिकार होंगे। कांग्रेस से टक्कर तो मिलेगी ही भाजपा से भितरघात भी सुनिश्चित है। इसी बीच सुरेन्द्र शर्मा के नाम पर विचार किया जा रहा है। सुरेन्द्र शर्मा कोलारस विधानसभा के मूल निवासी हैं। उनका परिवार मढ़वासा गांव में रहता है। क्षेत्र में ब्राह्मण वोट महत्वपूर्ण स्थिति में है और पहली बार ब्राह्मण वोटर्स एकजुट नजर आ रहा है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!