बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला बीमारी से परेशान थी जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।  मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। फिजीकल थाना क्षेत्र के बाणगंगा के पास फिल्टर प्लांट कॉलोनी शासकीय क्वार्टर में रहने वाली महिला विजय लक्ष्मी पत्नी देवेंद्र कुमार उपाध्याय 44 वर्ष ने सोमवार की शाम अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जैसे ही परिजन घर पर आए और महिला देखा कि महिला फांसी के फंदे पर झूल रही है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को नीचे उतरवाकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से बीमार थी और अक्सर बीमारी के कारण परेशान रहा करती थी। शायद इसी कारण से उसने फांसी लगाई हो।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!