शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर वायपास रोड़ पर स्थित पीएस होटल के पास आज एक स्टॉल के ताले टूट गए और अज्ञात चोरों ने उसमें रखे परचूनी का सामन को चोर चुराकर ले गए। इस की शिकायत दुकान संचालक राजू शर्मा ने शहर कोतवाली में एक आवेदन के माध्यम से की है।
जानकारी के अनुसार राजू शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा निवासी न्यू शिव कॉलोनी शिवपुरी ने एक शिकायती आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रति दिन की तरह बीती रात्रि को में अपनी दुकान का ताला लगाकर घर चला गया लेकिन रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर ने ताला चटका दिया।
इसी प्रकार आटा चक्की दुकान का भी ताला तोडऩे का प्रयास किया। जबकि स्टॉल से गए समान की कीमत लगभग 5 हजार रूपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग प्रार्थी ने की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।