शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के दुबे नर्सरी के पास चल रहे एक जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर पांच जुआरियों को हारजीत का दांव लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 7 हजार 320 रूपए की राशि और एक ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने पांचों जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फतेहपुर क्षेत्र में स्थित दुबे नर्सरी के पास बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है जिसमें गोलू पुत्र सुरेश परिहार निवासी रायश्री, श्याम पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी रायश्री, नरेश पुत्र बुद्धूराम धाकड़ निवासी पिपरसमां, धर्मेंद्र पुत्र शिवचरण धाकड़ निवासी ठर्रा, सोनू पुत्र रघुवीर कड़ेरा निवासी सिंहनिवास हारजीत का दांव लगा रहे हैं
इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी तलाशी ली गई तो पुलिस को जुआरियों के पास से 7 हजार 320 रूपए मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।