करीला के लिए ₹1 करोड़, बलारी के लिए ₹1 भी नहीं, ऐसे श्रीमंत का क्या फायदा - SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी और अशोकनगर दोनों जिले श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। श्रीमंत महाराज साहब के कहने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ सिद्धपीठ देवी बलारी माता मंदिर के लिए श्रीमंत महाराज साहब, सरकारी खजाने से ₹1 भी नहीं दिलवा रहे। भक्तों के सम्माननीय महंत को, श्रीमंत से निवेदन करना पड़ रहा है। पढ़िए, सिद्ध स्थान माँ बलारी माता के महंत श्री प्रयाग भारती का, श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम खुला खत:- 

तीन राज्यों से आते हैं बलारी माता के भक्त

शिवपुरी के नेशनल टाइगर रिजर्व की सीमा में स्थित शिवपुरी का प्राचीन और सिद्ध स्थान माँ बलारी माता के महंत श्री प्रयाग भारती ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चिट्ठी लिखी है। महंत ने लिखा है कि आने वाले चैत्र की नवदुर्गा में बलारी माता पर मेले का आयोजन होगा, लेकिन पार्क की सीमा के अंदर की सड़क खराब है। इस मेले में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान के भक्त आते हैं और सड़क की दुर्दशा देखकर शिवपुरी जिले की छवि धूमिल होगी। 

भक्तों को कष्ट होगा तो श्रीमंत की बदनामी होगी

सिद्धपीठ देवी माता मंदिर बलारपुर के महंत प्रयाग भारती ने लिखा है कि ग्राम पंचायत करई अंतर्गत ग्राम करई से प्रख्यात शक्तिपीठ माता मंदिर माँ बलारी पहुँच मार्ग वर्तमान में अत्यंत खराब है। यह कि, कुछ दिनों बाद से ही नवदुर्गा पर्व प्रारंभ हो जाएगा तथा नवदुर्गा के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के ही नहीं, अपितु आस-पास के जिलों के अलावा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्य से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं माता के भक्त माँ बलारी के दर्शन हेतु पहुँचेंगे, किंतु मार्ग अत्यधिक खराब होने से भक्तों एवं श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी, साथ ही पड़ोसी राज्यों में मध्य प्रदेश की छवि भी धूमिल होगी। 

अंतः श्रीमंत जी से निवेदन है कि आने वाले नवदुर्गा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम करई फोर लाइन से माता मंदिर माँ बलारी पहुँच मार्ग पर पर्याप्त मात्रा में गिट्टी-मुरम की बिछाई करवाने की कृपा करें, ताकि आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को माता मंदिर जाने-आने में सुविधा हो सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!