स्कूल से नहीं लौटा 10वीं का छात्र, अपहरण का केस दर्ज | karera, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
करैरा थाना क्षेत्र के अंदौरा गांव में रहने वाला कक्षा 10वीं का छात्र शनिवार को घर से स्कूल गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन दूसरे दिन रविवार को थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक अरविंद (16) पुत्र मंशाराम निवासी अंदौरा शनिवार को घर से सुनारी गांव स्थित स्कूल के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि अरविंद कक्षा 10वीं में पढ़ता है और दोपहर  स्कूल संचालित होने की वजह से घर से पढ़ने के लिए निकल गया था। 

शनिवार की शाम को अरविंद घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। छात्र के बारे में पता नहीं चला तो करैरा थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 


Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!