शिवपुरी, शादी में हुई मुलाकात, मंदिर में रचाया प्रेम विवाह, अब परिजनों के डर से ऑफिस पहुंचा जोड़ा

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
रिश्तेदारी की एक शादी में हुई मुलाकात कब प्यार में बदल गई और कब दो दिलों ने जीवनभर साथ निभाने का फैसला कर लिया, यह शायद उन्हें भी नहीं पता चला। लेकिन प्रेम की यह कहानी अब परिवारों के विरोध और धमकियों के बीच सुरक्षा की गुहार तक पहुंच गई है। परिजनों के कथित दबाव और जान के खतरे की आशंका के चलते नवविवाहित प्रेमी जोड़ा शनिवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की मांग की।

मामला मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वघरवारा निवासी आरती लोधी और पिछोर क्षेत्र के ग्राम नांद निवासी सोनू लोधी से जुड़ा है। दोनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन अब परिवार के विरोध के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शादी में हुई थी पहली मुलाकात
आरती ने बताया कि करीब छह महीने पहले एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात सोनू से हुई थी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। समय के साथ दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय ले लिया।

आरती के अनुसार, दोनों ने इसी वर्ष 21 फरवरी को एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया था। शादी के बाद वे पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं, लेकिन परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा है।

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
एसपी कार्यालय पहुंची आरती ने अपने माता-पिता, भाइयों और अन्य रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसके परिजन इस विवाह के खिलाफ हैं और लगातार उसके पति तथा ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं। आरती का आरोप है कि मायके पक्ष द्वारा सोनू और उसके परिवार पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है तथा उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं।

आरती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उसने किसी के बहकावे में आकर घर नहीं छोड़ा, बल्कि अपनी इच्छा से सोनू के साथ विवाह किया है। इसके बावजूद उसके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

जान के खतरे की जताई आशंका
नवदंपती ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने परिजनों से जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। इसी डर के कारण वे सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन जीने दिया जाए तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचाया जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!