शिवपुरी,आज साल की सबसे लंबी छुट्टी हैं, आज परछाई भी हो जाती है गायब,पढिए क्या

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
आज 21 जून है,आज का दिन साल भर का सबसे लंबा दिन है ओर इस दिन दोपहर के समय कुछ पल के लिए आपकी परछाई भी आपका साथ छोड देगी,यह एक खगोलीय घटना के कारण होता है और यह हर वर्ष होता है,चूकि आज 21 जून 2026 को रविवार का दिन है और रविवार अवकाश का दिन होता है इसलिए लिख सकते है कि आज साल की सबसे लंबी छुट्टी हैं। 

खगोलीय गणना के अनुसार, इस दिन भारत में दिन की अवधि लगभग 13 घंटे 58 मिनट की होगी। इस दिन के बाद सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर अपनी यात्रा शुरू करेंगे. इसे विज्ञान की भाषा में ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। इस घटना के पीछे अहम खगोलीय (Astronomical) और वैज्ञानिक वजहें हैं, साथ ही ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में भी इसे बेहद खास माना गया है।

धरती पर सबसे बड़ा दिन, वैज्ञानिक और खगोलीय कारण

खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है, लेकिन वह अपनी धुरी (Axis) पर बिल्कुल सीधी खड़ी नहीं है। वह साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है. इस झुकाव और सूर्य की परिक्रमा के वजह से ही पृथ्वी पर मौसम बदलता है और दिन-रात छोटे-बड़े होते जाते हैं।

सबसे लंबा दिन, कर्क रेखा पर सूर्य की सीधी किरणें

NASA वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जून के दिन पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) सूर्य की तरफ अपने अधिकतम झुकाव पर होता है. इस दिन सूर्य की सीधी किरणें भूमध्य रेखा के उत्तर में कर्क रेखा (Tropic of Cancer) पर सीधे 90 डिग्री के एंगल से पड़ती हैं। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध को इस दिन सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा समय के लिए मिलती है. उत्तरी गोलार्द्ध में भारत, अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देश आते हैं।

21 जून को दिन लंबा और सबसे छोटी रात क्यों होती है?

सूर्य आकाश में बहुत ऊंचे स्थान पर होता है, इसलिए उसे पूर्व से पश्चिम तक का सफर तय करने में सबसे लंबा समय लगता है। 21 जून को दिन की अवधि भारत में दिन लगभग 13 से 14 घंटे लंबा होती है। अलग-अलग जगहों पर समय में थोड़ा बदलाव होता है। इस दिन रात की अवधि लगभग 10 से 11 घंटे होती है, यानी साल की सबसे छोटी रात आज की रात होगी। 

21 जून को गायब हो जाती है परछाई

दोपहर के समय जब सूर्य ठीक आपके सिर के ऊपर (Zenith) होता है तो कुछ पलों के लिए आपकी परछाई भी लगभग गायब या न्यूनतम हो जाती है, इसे जीरो शैडो डे (Zero Shadow Day) भी कहते हैं। यानी परछाई गायब हो जाती है, उत्तरी गोलार्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन होता है। ठीक इसके उलट दक्षिणी गोलार्ध (Southern Hemisphere) में इस दिन साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होता है, वहां इस समय सर्दियों की शुरुआत (Winter Solstice) होती है।

ज्योतिष में कर्क संक्रांति

वैदिक ज्योतिष और पाश्चात्य ज्योतिष दोनों में ही इस खगोलीय घटना को बड़े बदलाव के तौर पर देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करता है, जिसे कर्क संक्रांति कहते हैं। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन, जल और भावनाओं का वाहक होता है, अग्नि तत्व के सूर्य का चंद्रमा की राशि जल तत्व में जाना ऊर्जा का अनोखा संतुलन होता है। 

आज शिवपुरी में सूर्यादय सुबह 05:29 बजे हुआ है,और आज शिवपुरी में सूर्यास्त शाम 07:12 बजे होगा। इस कारण आज दिन की अवधि  13 घंटे और 43 मिनट की होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!