ऑटो पलटा, रात भर नीचे दबा रहा ड्रायवर, मौत | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाऩा क्षेत्र के गांव के समीप आटो पलट गया। रास्ता ज्यादा नही चलने के कारण आटो के नीचे रात भर उसका ड्रायवर दबा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि आटो ड्रायवर का घर घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर था। 

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र (22) पुत्र घनश्याम लोधी निवासी ग्राम नगरेला मेहरवानी लोधी का ऑटो चलाता है। जितेंद्र हर दिन रात 8 बजे घर आ जाता है। लेकिन कभी कभी ऑटो लेकर कुआं स्थित घर पर सोने चला जाता था। शनिवार की रात गांव स्थित घर से 200 कदम की दूरी पर ऑटो पलट गया और जितेंद्र उसके नीचे दब गया।

परिजन रविवार की सुबह जागे तो पलटे ऑटो के नीचे जितेंद्र दबा हुआ मिला। खून अधिक बह जाने से जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!