दहेज लोभियों ने अपनी ही बहू को जिंदा जला दिया

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में एक महिला को उसी के ससुरालजनों ने दहेज न लाने के कारण मिट्टटी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग पीडिता को अपने साथ झांसी ले गए जहां महिला को भर्ती कराया जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। बीते रोज अस्पताल से लौटकर महिला ने पूरा घटनाक्रम करैरा पुलिस को बताया। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दहेजलोभी ससुरालजनों पर हत्या के प्रयास सहित दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार अनीता पत्नि महेश जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी झांसी की शादी 6 वर्ष पूर्व कालीपहाड़ी निवासी महेश के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा उसके बाद महिला को पूरा परिवार दहेज के लिए प्रताणित करने लगा। जब महिला ने दहेज लाने में असमर्थता दिखाई तो दहेज लोभी परिवार जनों ने बीते 13 मई को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। 

जिससे अनीता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन अनीता को लेकर तत्काल झांसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। बीते रोज महिला ने पूरा घटनाक्रम मेडीकल रिपोर्ट के साथ थाने में दी। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी शेरसिंह, नीमा, महेश, नरेश, प्रीति, बेबी जाटव निवासी कालीपहाडी के खिलाफ धारा 307, 498ए ताहि ,दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!