मुंह पर टॉर्च मारने को लेकर विवाद, मारी गोली

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी में एक युवक को तीन लोगो ने महज इस बात को लेकर गोली मार दी क्योंकि पीडित युवक ने उनके मुंह पर टॉर्च मार दी। इस घटना में गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां युवक की हालात गंभीर बताई गई है। 

जानकारी के अनुसार मानसिंह पुत्र हुकुम सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी सुनारी अपने घर से रात्रि में शौच के लिए खेत की तरफ गया हुआ था। तभी हुकुम सिंह ने टॉर्च लगाई जो नवल शर्मा के मुंह पर जाकर लगी। इस बात को लेकर नबल और मानसिंह में विवाद हो गया। 

विवाद के बाद मानसिंह वापिस जाने लगा। तभी पीछे से नवल, संजय और रायसिंह रावत ने गोली मार दी। जो मानसिंह के हाथ में जाकर लगी। इस बात की शिकायत पर पुलिस तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 307,294,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!