नरेन्द्र सिंह तोमर कोलारस, सहदोरा व सोनहर में करेंगे जनसभा, BJP प्रत्याशीयों के लिए मांगेंगे समर्थन | Shivpuri News

0
शिवपुरी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शिवपुरी जिले की कोलारस करैरा ब पोहरी विधानसभा में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने 21 नवंबर को आएंगे। जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगाबली से चलकर सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में कोलारस पहुंचकर आमसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। 

दोपहर 12:00 बजे करेरा विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में सहदोरा में आमसभा इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे  पोहरी विधानसभा प्रत्याशी  प्रहलाद भारती के समर्थन में ग्राम सोहनर में आमसभा को संबोधित करेंगे इसके उपरांत दोपहर 2:00  डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। 

इन कार्यक्रम की तैयारियों के लिए तीनों विधानसभाओं में कार्यकर्ता जुट गए हैं तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी-अपनी विधान सभा में पहुंचकर माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी के कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!