बमौरकला। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बमोरकला थाना सीमा में आज सुबह पिछोर-+6 चंदेरी रोड पर बुढानपुर स्थित मसीद घाट कलारी के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना मे बारात से लौट रहे 2 युवको की मौके पर ही मौत हो गई,वही 2 अन्य युवको गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अशोकनगर और शिवपुरी जिले के पांच युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे लौटते समय पिछोर-चंदेरी रोड पर बुढ़ानपुर स्थित मसीद घाट कलारी के सामने उनकी टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुर्गापुर निवासी राघवेंद्र यादव (20) और उनके चचेरे भाई सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमन यादव और यश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें झांसी पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खनियाधाना अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राघवेन्द्र और सुवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार तेज रफ्तार में थी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।