शिवपुरी, लाइब्रेरी में शिल्पी को प्रताड़ित किया मोबाइल तोडा, फिर फांसी पर लटकी मिली

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा मे 12वीं क्लास की स्टूडेंट की मौत के मामले में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक स्टूडेंट पिछोर मे एक किराए के कमरे मे रहकर 12वीं क्लास की पढाई कर रही थीं। स्टूडेंट की मॉ का कहना है कि युवक बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे,उसे आशंका है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। 

पिछोर विधानसभा के पनिहारी गांव मे निवास करने वाली शिल्पी लोधी उम्र 17 साल पिछोर के तहसील मोहल्ला के एक मकान मे किराए से निवास कर रही थी। शिल्पी बुधवार की रात कमरे मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शिल्पी की मां अंगूरी बाई लोधी ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले शिल्पी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। मां के अनुसार, शिल्पी ने बताया था कि रामवीर लोधी (निवासी पनिहारी), सत्यम लोधी (निवासी ममरौनी), राहुल लोधी (निवासी लभेड़ा) और सतीश लोधी (निवासी दबियाजगन) लाइब्रेरी पहुंचे थे। वहां इन चारों ने शिल्पी को धमकाया, उसका मोबाइल छीन लिया, सिम तोड़ दी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिल्पी ने अपनी मां को यह भी बताया था कि ये चारों युवक पहले भी उसे परेशान करते रहे हैं।

बाइक पर जाते हुए देखा था
अंगूरी बाई लोधी ने यह भी बताया कि शाम को एक परिचित ने शिल्पी को दो अन्य लोगों के साथ अपाचे बाइक पर जाते हुए देखा था। मां का आरोप है कि इन चारों युवकों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाई है। उन्होंने यह आशंका भी व्यक्त की कि कहीं इन युवकों ने शिल्पी की हत्या कर उसके शव को फांसी पर तो नहीं लटका दिया।

मां की शिकायत के आधार पर पिछोर थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!