शिवपुरी, NEET की तैयारी करने गई 19 साल की स्टूडेंट हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली,डायरी में सस्पेंस

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के कोलारस में निवास करने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हॉस्टल के कमरे मे दुप्पटे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। स्टूडेंट हल्द्वानी मे नीट (NEET) की परीक्षा की तैयारी के लिए गई थी। स्टूडेंट ने कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन उसकी एक डायरी मिली है,इस डायरी में ऐसे शब्द पुलिस को मिले है,जो प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहे है।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के मानीपुरा निवासी अंजलि जाटव उम्र 19 साल पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी की एक निजी कोचिंग संस्था में नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। वह डेमो क्लास ले रही थी और 29 जून से उसकी नियमित कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। अंजलि कोचिंग से संबद्ध एक पीजी हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार देर रात एक युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि वह लगातार अंजलि से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा है। 


इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। जब कमरे की जांच की गई तो अंजलि दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने खिड़की की जाली काटकर छात्रा को नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डायरी में लिखी बात बनी जांच का विषय
पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें कथित रूप से लिखा हुआ है, एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन डायरी में लिखे इस वाक्य के आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

बेटे की सफलता से प्रेरित होकर बेटी को भेजा था हल्द्वानी
मृतका के पिता रघुवीर जाटव ने बताया कि उनके बेटे जितेंद्र जाटव ने भी हल्द्वानी में रहकर नीट की तैयारी की थी और परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में भोपाल स्थित एम्स में पढ़ाई कर रहा है। बेटे की सफलता को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी अंजलि को भी नीट की तैयारी के लिए करीब 563 किलोमीटर दूर हल्द्वानी भेजा था।

पिता ने बताया कि पांच दिन पहले बेटी से बातचीत हुई थी। उस दौरान उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिस पर उसे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई थी। घटना वाले दिन जब परिजन उससे संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने कोचिंग प्रबंधन से बात की। वहां से बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा है। इसके बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली।

मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट, इंटरनेट गतिविधियों और गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही घटना से पहले उसे आखिरी बार फोन करने वाले युवक की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल* ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा है और पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!