Karera: पहले लड़की को लिफ्ट आॅफर की, मना किया तो शुरू कर दी गंदी बातें

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां करैरा कस्बे में ही निवासरत एक नाबालिग लड़की को पडौस में ही रहने बाले किशोर ने लिफ्ट देने की पेशकश की। जब किशोरी ने लिफ्ट लेने से मना किया तो आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़ कर जबरन बिठाने लगा। इस बात की शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। 

जानकारी के अनुसार दिनारा कस्बे में निवासरत रानी सेन उम्र 15 साल परिवर्तित नाम कस्बे में किसी काम से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में पडौस में ही रहने बाला युवक जितेन्द्र केवट अपनी टेक्ट ड्राईब बाली लोडिंग से आ गया और किशोरी को घर तक लिफ्ट देने की कहने लगा। जब किशोरी ने लिफ्ट लेने से इंकार किया तो आरोपी ने किशोरी का जबरन हाथ पकडक़र उसके साथ डर्टी हरकत करने लगा। 

जब किशोरी चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले की शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर दिनारा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,341, 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!