ललित मुदगल @शिवपुरी। अदाणी ग्रुप की करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मिसाइल कॉम्प्लेक्स फैक्ट्री के भूमिपूजन और शिलान्यास समारोह में विकास की घोषणाओं जितनी चर्चा रही, उतनी ही चर्चा मंच पर नेताओं को मिले वक्त और उनकी भूमिका की भी होती रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी वाले इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में किस नेता को कितना समय मिला, कौन अपनी बात खुलकर रख पाया और कौन पूरा कार्यक्रम खामोश रह गया, यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
कार्यक्रम के मंच पर समय का बंटवारा भी अपने आप में कई राजनीतिक संकेत छोड़ गया। सबसे अधिक निगाहें इस बात पर रहीं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कितना अवसर मिला और किसे मंच से बोलने का मौका ही नहीं मिला।
सीएम और सिंधिया के भाषण में सिर्फ एक मिनट का अंतर
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ने विकास, निवेश और रोजगार पर अपने विचार रखे। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों के भाषण की अवधि में महज एक मिनट का अंतर देखने को मिला। सिंधिया ने मंच पर 4 बजकर 8 मिनट पर माइक को संभाला और 4 बजकर 26 मिनट पर अपना विकास और परिवार सहित चंबल सहित क्षेत्र के विकास की बात रखी,शिवपुरी मे अदाणी ग्रुप की फैक्ट्री पर कितना समय मीटिंग में खर्च इसका हिसाब भी बताया वही सीएम से शिवपुरी के लिए 4 मांग रखी थी जो सीएम ने पूर्ण की,कुल मिलाकर 18 मिनट सिंधिया माइक पर रहे।
प्रदेश के मुखिया 1 मिनट कम रहे
मध्यप्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने 4 बजकर 28 मिनट पर अपना उद्बोधन दिया। इस उद्बोधन मे यादव ने सुदामा-कृष्ण की मित्रता और उज्जैन के बाबा महाकाल पर अपनी बात रखी,वही सिंधिया को विकास के लिए लडते रहने वाला जन नायक बताया और सिंधिया सहित शिवपुरी,कोलारस,पिछोर और करैरा विधायक की मांग पूरी की,सीएम मंच पर माइक के साथ 17 मिनट रहे।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी: मंच से बोलने का मौका नहीं मिला। वे पिछोर को जिला बनाने की मांग रखने वाले थे। हालांकि, सीएम ने खनियाधाना में फल-सब्जी मंडी और पिछोर में 100 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा कर उन्हें खाली हाथ नहीं लौटने दिया। कौरा विधायक रमेश खटीक मंच से बोलने का मौका इन्हें भी नहीं मिला, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनके क्षेत्र के लिए करैरा-भितरवार रोड से समारोह डैम तक सड़क निर्माण की बड़ी घोषणा की।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,मंच पर 5 मिनिट पर माइक पर बोलने का मौका मिला, मंच से नाले पर सड़क, रैन बसेरा, सीटी स्कैन सहित 5 मांगें रखीं। सीएम ने इनमें से केवल दो मांगें 200 बिस्तर का मातृ-शिशु अस्पताल और वीरा में प्राथमिक अस्पताल ही मंजूर कीं।
कोलारस विधायक महेंद्र यादव, बदरवास अस्पताल और राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क को डबल-लेन करने की मांग रखी। सीएम ने मंच से इन पर तो कुछ नहीं कहा। लेकिन खतौरा कस्बे में संदीपनी स्कूल की घोषणा जरूर कर दी। कोलारस विधायक 4 मिनट पर मंच पर माइक के साथ रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने किया जसवंत जाटव ने 8 मिनट तक मंच पर माइक के साथ रहे,जसवंत जाटव ने सीएम यादव से शिव पार्क के साथ शिवपुरी के प्रत्येक वार्ड के लिए 50-50 लाख की डिमांड रखी थी लेकिन सीएम ने शिवपुरी शहर के वार्डो के विकास पर ध्यान नही दिया।
मांगें तो रखीं, लेकिन नगर निगम पर चुप्पी
मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। हालांकि, शिवपुरी को नगर निगम का दर्जा दिलाने जैसे लंबे समय से चर्चित मुद्दे पर किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से कोई मांग नहीं उठाई। इस विषय पर मंच से छाई चुप्पी भी लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी रही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।