नरवर मे हर्सी डेम तिराहे पर विवाहिता को कार ने कुचल दिया,अब 2 बच्चे हुए अनाथ

vikas
0
shivpuri-samachar

नरवर।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार 30 वर्षीय अनिता कुशवाह के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार अनिता कुशवाह उम्र 30 साल पत्नी अजमेर कुशवाह, निवासी वार्ड क्रमांक-1, नरवर, अपने पति और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से सीहोर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में हसीं के तिराहे के पास पीछे से तेज गति से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अनिता के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें तत्काल नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

बताया गया है कि मृतका के पति अजमेर कुशवाह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पत्नी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिता अपने पीछे 17 वर्षीय पुत्र राहुल और 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई हैं। दोनों बच्चों की आंखों के सामने मां की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी की खुशियों के लिए निकला परिवार अब गहरे मातम में डूब गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!