अतुल जैन @ बामौरकला। शिवपुरी जिले के बामौरकला विकासखंड में स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने प्रभारी शिक्षक की प्रताडना से तंग आकर सुसाइड करने की पोस्ट वायरल कर दी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा तेज हो गई। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य पर्सनल भाईया बंदी की दुश्मनी स्कूल में निकाल रहे है,स्कूल में नियम विरुद्ध गाइडलाइन जारी कर कार्य सौपते है और फिर नोटिस देने की धमकी देते है।विकासखंड खनियाधाना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामौरकलां में प्रभारी प्राचार्य पर तानाशाही पूर्वक विद्यालय संचालन, नियम विरुद्ध फीस वसूली और स्टाफ को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शासकीय शिक्षक संतोष शर्मा ने लिखित और व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से इसकी शिकायत की है।
शिक्षक ने आरोप लगाया कि विद्यालय के नाम के आगे सांदीपनि जोड़कर पिछले कई वर्षों से ग्रामीण निर्धन छात्रों से अन्य मद के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जबकि बोर्ड द्वारा प्रदत्त कक्षा 9 व 11 की अंकसूचियों और शासन के किसी भी आदेश-पत्र में विद्यालय का नाम सांदीपनि नहीं है। यह विद्यालय सामान्य शासकीय HSS है।
शिक्षक एस एन शर्मा ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य मुकेश शर्मा मेरे कुटुंब परिवार के है और मेरे बेटे की जब सगाई हुई तो इन्होने मेरे बेटे को बदनाम किया,इस कारण फिर मेने अपने बेटे की शादी की शादी में नहीं बुलाया इस कारण यह मेरे से चिढ़ गए और अकारण ही मुझे स्कूल मे प्रताड़ित कर रहे है। शिक्षक एसएन शर्मा ने बताया कि इस कारण मुझे यह मामला अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक ले जाना पड़ा और मैने ये सुसाइड वाली पोस्ट वायरल कर दी।
इस मामले मे प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि यह महोदय शिक्षक एसएन शर्मा जी स्कूल का इंडेन का सिलेंडर घर ले गए। स्कूल कस्बे से दूर है इस कारण स्टाफ सहित आने वाले अधिकारियो के चाय के बनाने का काम आता है। कई बार कहने के बाद सिलेंडर अपने घर से वापस नही लाए इस कारण् अंत मे नोटिस जारी करना पडा,उसके बाद सिंलेंडर वापस आया है। इन शिक्षक को सरकारी काम करने मे कसट होता है एक कार्यक्रम का प्राभारी बनाया था लेकिन इन्होने कार्यक्रम नही कराया। काम करने कहो तो चिढ गए अब झूठी शिकायते करने मे लगे है मेरे पास सिलेंडर की जमा रशीद है आप कहो तो नोटिस और सिलेंडर की जमा रसीद आपको व्हाटसएप कर देता हूॅ।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।