शिवपुरी। शहर के विभिन्न रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक जरूरी खबर है। बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव और मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण कल यानी 7 जुलाई (मंगलवार) को शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में कुल 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस समयावधि से पहले ही अपने पानी भरने और अन्य जरूरी कार्यों को निपटा लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33/11 के.व्ही. फतेहपुर सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले तीन मुख्य फीडरों-11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड फीडर, 11 के.व्ही. मनियर फीडर और 11 के.व्ही. फतेहपुर फीडर पर मानसून के मद्देनजर और सुचारू बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मेंटीनेंस व पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते इन तीनों फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रातः 06:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
ये क्षेत्र रहेंगे मुख्य रूप से प्रभावित
बिजली गुल रहने से शहर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में निम्नलिखित इलाके शामिल हैं,
श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा और गायत्री कालोनी।
हाथी खाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी और अमृत विहार कॉलोनी।
न्यू बस स्टैंड से संबंधित समस्त व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र।
मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी और मुदगल कॉलोनी।
फतेहपुर मुख्य क्षेत्र, शारदा कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला और 26 नंबर कोठी के आसपास का इलाका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।