शिवपुरी, किसानो ने किया 5 घंटे चक्काजाम, बीज नही मिलने से थे नाराज

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
जिले के नरवर में मूंगफली का बीज उपलब्ध नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कृषि विभाग कार्यालय के बाहर नरवर-मगरौनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसान पिछले आठ दिनों से बीज के लिए कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे थे। उनका आरोप है कि सोमवार को बीज वितरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही बीज उपलब्ध कराया गया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही नरवर थाना प्रभारी विनय यादव और तहसीलदार विजय कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग पर अड़े रहे और सड़क खाली करने से इनकार कर दिया।

आठ दिन से लगा रहे विभाग के चक्कर
नए विनेगा गांव की किसान मुन्नी बाई ने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से लगातार कृषि विभाग के चक्कर लगा रही हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बीज मिलने का भरोसा दिया था। सुबह 8 बजे से किसान कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन न तो अधिकारी पहुंचे और न ही बीज का वितरण हुआ। उन्होंने बताया कि आठ गांवों के किसानों के दस्तावेज पहले ही जमा कराए जा चुके हैं। समय पर बीज नहीं मिलने से मूंगफली की बुवाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

रोज पहुंच रहे 200 किसान, कार्यालय पर मिलता है ताला
बरखाड़ी गांव की किसान रानी जाटव ने बताया कि प्रतिदिन करीब 200 किसान बीज लेने कृषि विभाग पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश समय कार्यालय पर ताला लगा मिलता है। अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया जाता है कि जिले में बीज उपलब्ध नहीं है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

तीन घंटे जाम, प्रशासन करता रहा समझाइश
करीब तीन घंटे तक चले चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन किसानों को समझाने में जुटा रहा, लेकिन किसान अपनी मांग पर डटे रहे। इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक मुनेश कुमार शाक्य से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वे न्यायालयीन कार्य में व्यस्त हैं और फिलहाल इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे सकते।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!