शिवपुरी मे सरकारी नौकरी के 60 पदो पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू,पढिए खबर

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले की महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 13 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 15 जुलाई तक का समय मिलेगा।

विस्तृत खबर
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा शिवपुरी जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित मानसेवी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 23 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 37 पद आंगनवाड़ी सहायिका के हैं।

परियोजनावार रिक्त पद
करैरा–कार्यकर्ता 1, सहायिका 4
नरवर–कार्यकर्ता 5, सहायिका 2
पिछोर–कार्यकर्ता 2
खनियाधाना–सहायिका 2
कोलारस–कार्यकर्ता 3,सहायिका 3
बदरवास–कार्यकर्ता 3,सहायिका 4
पोहरी– कार्यकर्ता 6, सहायिका 9
शिवपुरी ग्रामीण–कार्यकर्ता 1, सहायिका 11
शिवपुरी नवीन–कार्यकर्ता 2, सहायिका 2

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से आंगनवाड़ी केंद्रवार रिक्त पदों, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो 15 जुलाई 2026 तक उसमें सुधार किया जा सकेगा। विभाग ने पात्र महिलाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!