शिवपुरी, कलेक्टर की जनसुनवाई, 48 घंटे में खुला 50 साल पुराना रास्ता

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा की जनसुनवाई की जनसुनववाई की असर धरातल पर अब दिखाई देने लगा है,जनसुनवाई मे एक आधी सदी पुराने रास्ते को रोके जाने का मामला समाने आया,कलेक्टर वर्मा ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए 48 घंटे के अंदर इस रास्ते को खुलवा दिया।

नरवर तहसील के ग्राम चकरामपुर के ग्रामीण कलेक्टर अर्पित वर्मा से जनसुनवाई मे मिले थे उन्होंने बताया कि रावतपुरा स्कूल रोड से बड़ोनियापुरा मजरा तक जाने वाला करीब 50 वर्ष पुराना सार्वजनिक मार्ग कुछ लोगों द्वारा पत्थर और बड़े-बड़े बोल्डर डालकर बंद कर दिया गया है। इसके कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उनका आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग करते हुए इसे जनहित का मामला बताया था।

कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश मिलते ही तहसीलदार विजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए रास्ते पर डाले गए पत्थर और बोल्डरों को हटवाया तथा लगभग 300 मीटर लंबे और 15 फीट चौड़े मार्ग को पुनः आवागमन योग्य बना दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अब इस मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से शुरू हो गया है।

ग्रामीणों में बढ़ा प्रशासन पर भरोसा
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़े रास्ते को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं मिला। पहली बार जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद इतनी तेजी से कार्रवाई हुई है। इससे लोगों का प्रशासन और जनसुनवाई व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!