शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिवपुरी आगमन के दौरान बड़ा विवाद हो गया। जब मुख्यमंत्री का काफिला निकल रहा था, तभी करेरा से भाजपा के वर्तमान विधायक रमेश प्रसाद खटीक को पुलिस वालों ने रोक दिया।
पुलिस ने विधायक से कहा आप नहीं जाओगे। इस पर विधायक रमेश प्रसाद खटीक और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक का कहना था कि क्या दिक्कत है मैं क्यों नहीं जाऊंगा फिर भी उन्हें रोका दिया धायक रमेश प्रसाद खटीक दो बार गाड़ी में से उतरकर पुलिस वालों से बहस हुई
घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। विधायक समर्थकों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।