शिवपुरी। शिवपुरी जिले के निवासियों के लिए यह खबर खबर बधाई हो से शुरू करना न्यायोचित होगा,क्योंकि आज शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के पाली गांव में आज रविवार को अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपए की डिफेंस फैक्ट्री का भूमि पूजन किया जाएगा,यह फैक्ट्री दक्षिण एशिया में निजी क्षेत्र का सबसे बडा मिसाइल इको सिस्टम कारखाना बनने जा रहा है,आज के इस भूमिपूजन कार्यक्रम मे प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव शिवपुरी-गुना के क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और जीत अदाणी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
एनएच 27 पर स्थित है पाली गांव,बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चुना गया
अदाणी ग्रुप को इस फैक्ट्री की चर्चा शुरू होती ही मन में सवाल उठता है कि इस मिसाइल और बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के लिए कोलारस विधानसभा के पाली गांव को क्यो चुना,यह गांव एनएच 27 पर स्थित है एनएच 27 फोरलेन देश के सबसे पहले फोरलेन प्रोजेक्ट का हाईवे है राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (NH 27) गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर असम के सिलचर में समाप्त होता है। लगभग 3500 किलोमीटर लंबा यह महत्वपूर्ण राजमार्ग देश के पूर्व-पश्चिम गलियारे (East-West Corridor) का एक प्रमुख हिस्सा है।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग सात राज्यों-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजरता है और यह NH 44 के बाद भारत का दूसरा सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है,साथ में एनएच 46 राष्ट्रीय राजमार्ग भी समीप है, वही रेल लाइन इस गांव के पास होना भी एक बड़ी वजह है,कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट सिस्टम ओर पाली गांव के पास खाली पड़ी सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि इस गांव के चुनाव का कारण बनी है।
गोला-बारूद, ड्रोन जैसे उपकरण बनाती है कंपनी
अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पहले से रक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी छोटे हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़े उत्पाद बनाती है। माना जा रहा है कि शिवपुरी की यूनिट भी देश की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पाली गांव के पास बनने वाली यह यूनिट शिवपुरी का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश मानी जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि यहां कौन-कौन से रक्षा उत्पाद बनाए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से ऐसी जानकारी पहले साझा नहीं की जाती।
कोलारस विधानसभा में स्थित पाली गांव की कोई खास पहचान नहीं थी,गांव में केवल खेती होती थी। अब इस गांव की जमीन अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपए की डिफेंस फैक्ट्री के ऐड्रेस के लिए पहचान बना चुका हैं कुल मिलाकर लिख सकते है कि इस गांव की जमीन पर बना कारखाना अब देश की सुरक्षा के लिए बनाई जाने वाली मिसाइल और हथियार का निर्माण करेगी। यह फैक्ट्री दक्षिण एशिया मे निजी क्षेत्र का सबसे बडा मिसाइल इकोसिस्टम कारखाने के रूप में बताया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।