शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नारई में मंगलवार की देर शाम एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजकुमार पुत्र बद्रीप्रसाद जाटव निवासी कलोथरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी नारई के रहने वाले सोनू पुत्र रमेश जाटव, भैयन उर्फ खानदानी पुत्र महेश जाटव ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे।
जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो सभी ने उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी और मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद युवक थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।