शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत पेट्रोल पंप के सामने पोहरी-शिवपुरी रोड पर एक पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक चालक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सुआलाल धाकड़ (46) निवासी अगर्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप के चालक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
घायल सुआलाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उपचार के बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।