शिवपुरी। लगता है यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। पिछले 5 साल शिवपुरी के लिए काफी दर्द भरे रहे हैं। 2018 में मतदान के दिन यह दर्द ईवीएम मशीन में भी दर्ज हो सकता है। यह डर यशोधरा राजे को भी सता रहा है। अब तक यशोधरा राजे बिना किसी स्टार प्रचारक की मदद के चुनाव जीतती आ रहीं हैं परंतु इस बार लगता है कई स्टार प्रचारक यशोधरा राजे के लिए वोट मांगेंगे। इनमें से एक बाबा रामदेव भी होंगे। पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई। आज यशोधरा राजे पतंजलि योगपीठ पहुंची।



प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।