अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सोनू शर्मा

शिवपुरी। बीते रोज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए कूंडा जागीर के निवासी सोनू शर्मा पुत्र हरिवंश शर्मा को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल प्रभारी पं जितेन्द्र दुबे की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पं. पुष्पेन्द्र मिश्र द्वारा की गई है। प्रदेश कार्यकारिणी ने सोनू शर्मा कूड़ा जागीर की नियुक्ति के उपरांत शुभकामनाएं देते हुए उज्जबल भविष्य की कामनाओं के साथ समाज के उत्त्थान में सहयोग की अपेक्षा की है। उनकी इस नियुक्ति पर समाज बंधुओं ने बधाईयां दी।