कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बीते रोज देर सायं को एक आयशर वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहगीर युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर आयशर वाहन चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोलारस क्षेत्र में खालसा होटल के सामने अचानक एकाएक एक आयशर वाहन क्रं.यूपी 95 टी.1444 ने राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। इस पर होटल खालसा के संचालक कपूर पुत्र बाबू सिंह गौर उम्र 48 वर्ष ने आयशर वाहन का नंबर नोट कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में मौके पर ही मौत का शिकार हुए मृतक कन्हैया पुत्र मेहरबान परिहार निवासी नरवर के रूप में पहचान को लेकर पीएम कराया और होटल संचालक कपूर गौर की शिकायत पर आरोपी आयशर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,304ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।