शिवपुरी। शहर में रोटरी क्लब के सौजन्य से मनोरोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्वालियर मनोरोग चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा मनोरोग पर नि:शुल्क मेडीकल शिविर का आयोजन किया गया है।
यह शिविर 21 जनवरी को स्थानीय मंगलम भवन में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। इस आयोजन में ग्वालियर मनोरोग चिकित्सालय के डॉ अमन किशोर द्वारा मनोरोग के मरीजों की गहन जांच की जाएगी।
इन बीमारीयों का होगा इलाज
मनोरोग के लक्षण-नींद में कमी, उदासमन, आत्महत्या के विचार, याद दास्त में कमीं, कानों में आबाज आना, शक करना, डर लगना, बिना कारण घबराहट होना, बड़ी बड़ी बातें करना, नसे की लत, मिर्गी सम्बंधी रोग ,बाल व् किशोरावस्था सम्बंधी मनोरोग, अकेलेबात करना, सेक्स सम्बंधी रोग।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।