रगें हाथो जेब काटते पकडा गया जेबकतरा, पब्लिक ने की कुटाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के चाबी घर के सामने माधव चौक पर विगत रात्रि एक जेबकतरे को जेब काटते हुए भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर पुलिस ने जेबकतरे के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीक पुत्र नन्ने खान उम्र 52 वर्ष निवासी नीलगर चौराहा विगत बुधवार को अपने साथियों के साथ माधव चौक चाबी घर के पास खड़ा हुआ था तभी एक जेबकट सुनील उर्फ टक्के ने रफीक की जेब से 3300 रूपए औरएक मोबाइल फोन निकाल लिया। 

जिसका आभास तक उसे नहीं हुआए लेकिन वहां खड़े अन्य लोगों ने उसे जेब काटते हुए देख लिया और जेबकट को मौके पर ही दबोच लिया जिसकी बीच चौराहे पर ही भीड़ ने धुनाई लगा दी। बाद में पीडि़त युवक उसे पकडक़र कोतवाली ले गया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!