शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का कारण नाली सफाई को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अतरसिंह की पत्नी कपूरी बाई निवासी देवरी मंगलवार को दोपहर के समय घर के आगे से निकली हुई नाली की सफाई कर रही थी
उसी समय पड़ोस में रहने वाले मूलचंद्र पुत्र शंकर आदिवासी ने उससे कहा कि आपके नाली साफ करने से गंदगी हमारे घर की तरफ फैलती है इसलिए तुम नाली साफ मत करो। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ के लोग घर से निकलकर आ गए और गाली-गलौंज करते हुए एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी।
मामले में पुलिस ने अतरसिंह की शिकायत पर प्राणसिंह आदिवासी, वीरेन्द्रसिंह, मूलचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मूलचंद की शिकायत पर अतरसिंह, गणेश आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।