शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बपावली में देवर ने भाभी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण भाभी आंगन में बैठकर अलाव पर ताप रही थी जिस पर देवर ने उसे अंदर जाने को कहा। जब भाभी ने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कमला पत्नी रामदयाल लोधी निवासी ग्राम बपावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने घर के आंगन में अलाव पर ताप रही थी उसी समय उसका देवर नवल पुत्र गोविंद लोधी आ गया और उससे पूछा कि तुम आंगन में क्यों ताप रही हो, अंदर जाओ।
जिस पर भाभी ने मना किया तो देवर उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। इसके बाद देवर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद महिला ने घटनाक्रम के बारे में पति को बताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।