शिवपुरी। विधानसभा शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के कृषि फार्म बड़ौदी क्षेत्र से मंगलवार की रात चोरों ने एक टाटा मैजिक को चुरा लिया और लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी वहां तैनात कर्मचारी को तब लगी जब वह खेत पर पहुंचा देखा तो वहां से मैजिक वाहन गायब था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
कोतवाली थाना में फरियादी भरत पुत्र कल्याणसिंह कुशवाह (32) निवासी ग्राम टोंगरा शिवपुरी ने शिकायत में बताया कि वह वीरेन्द्र रघुवंशी के बड़ौदी स्थित फार्म हाउस पर काम करता है। बीते रोज वह अपना टाटा मैजिक वाहन रोज की तरह फार्म हाउस पर रखकर चला गया। जब सुबह वह फार्म हाउस पर आया तो देखा कि उसका वाहन उक्त स्थान पर नहीं है।
जिसके बाद भरत ने वाहन की आसपास तलाश की व लोगों से भी पूछताछ की लेकिन वाहन का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की। मामले में पुलिस ने शिकायत पर से मंगलवार को केस दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।