वाहन की टक्कर पत्नी व पुत्र घायल

0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद के पास एबी रोड़ पर एक वाहन की टक्कर से दूसरी बाईक पर सवार पत्नी व पुत्र घायल हो गए। बाद में टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद पति ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

फरियादी सीताराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर (46) निवासी पतारा थाना सुभाषपुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नि कैलाशी और पुत्र जीतू को लेकर शिवपुरी बाजार करने आया हुआ था देर दोपहर को जब वह अपने घर जाने के लिए निकला तो एबी रोड़ स्थित मस्जिद के सामने उसे बाईक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार पत्नि कैलाशी व पुत्र जीतू नीचे गिर गए और हाथ-पैर और अन्य जगह चोट आई।

वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पहले फरियादी सीताराम ने अपने परिजनों को इलाज कराया उसके बाद वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे जहां आरोपी बाईक चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!