शिवपुरी। पुलिस थाना रन्नौद में एक युवक की बाईक को उस समय चोरों ने चुरा लिया जब वह अपने खेत की ओर जा रहा था और बाईक को पुलिया के निकट खड़ा कर गया। जब लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी ढूंढने के बाद भी बाईक नहीं मिली तो युवक ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दिलीप पुत्र कैलाशचंद्र परिहार (26) निवासी बदरवास ने बताया कि वह अपने खेत पर अपनी बाईक से गया हुआ था इसी बीच उसने बाईक को खेत से थोड़ी दूर बीजरी की पुलिया पर खड़ा कर दिया और जब कुछ देर बाद वह लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी ढूंढने के बाद भी फरियादी दिलीप को अपनी बाईक नहीं मिली। जिसके बाद वह थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।