शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कूढ़ में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब का विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने देशी व मसाला शराब को जब्त कर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस थाना दिनारा को जरिए मुखबिर के सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की सीमा में अवैध रूप से शराब विक्रय किया जा रहा है। इस पर दिनारा थाना में पदस्थ सउनि संजय कुमार ने थाना प्रभारी के निर्देशानुसार मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां आरोपी मंजू पुत्र रामस्वरुप यादव (26) निवासी ग्राम कूंढ को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से चार देशी प्लेन शराब एवं चार मसाला की पेटी कुल 400 क्वार्टर कीमत 26 हजार रुपए को अवैध रूप से भंडारित होकर विक्रय होना पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।