ठेकेदार अर्पित शर्मा की पोस्ट पर बबाल, एसपी ऑफिस का घेराव, FIR

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि फिजीकल क्षेत्र निवासी ठेकेदार अर्पित शर्मा के द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से श्री गुरू गोंविद सिंह के धर्म ग्रंथ की लाईनों को नए तरीके से रचना कर पोस्ट वायरल करने पर सिख्ख समाज में रोष में है। शहर के सिख समुदाय ने आज दोपहर को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी सुनील कुमार पांडे को अर्पित शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए आवेदन सौपा। बताया जा रहा है कि एसपी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को इस मामले में एफआईआर करने के आदेश दिए है। 

यह है सौंपा है सिख समाज ने आवेदन 
यह कि अर्पित शर्मा पुत्र भगवत शर्मा निवासी फिजीकल रोड शिवपुरी का स्थायी निवासी है। अर्पित शर्मा द्वारा फेसबुक पर स्वयं की आईडी से चिडिया नाल बाज लड़ावां सवा लाख से अकेला लड जावांं, तब अर्पित शर्म नाम पड़ावां, अर्पित शर्मा बस नाम की काफी है, पोस्ट डाली गई है, जो कि सिख धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट है। 

क्योंकि अर्पित शर्मा ने श्री गुरू गोविंद सिंह का नाम हटा कर स्वंय का नाम लिख कर पोस्ट डाली गई है और इसमें से श्री गुरू गोविंद सिंह का नाम हटा दिया। जबकि सिख धर्म के अनुसार सिख धर्म के गुरू गोविंद सिंह साहब के ग्रंथ में जो लेख है चिडिय़ा नाल में बाज लड़ावां गिदड़ां तों में शेर बनावां सवा लाख से एक लड़वा तबे गोविंद सिंह नाम धरावां वह यह ही है। 

अर्पित शर्मा के द्वारा ग्रंथ की लाईनो से छेड़छाड़ करते हुए गुरू गोविंद सिंह का नाम हटाकर अपना नाम लिखकर सिख ग्रंथ का अपमान किया है। ऐसा करने के कारण सिख समाज की भवनाओ को ठेस पहुंची है। ऐसी स्थिती में इस पोस्ट को डालने और उस पर कमेंटस करने वाले अर्पित शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!