पंजीयन अधिकारी के यहां चोरों ने लगाई सेंध

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पंजीयक अधिकारी के यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय पंजीयन अधिकारी संक्रांत मनाने के लिए घर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में सेंध लगा दी वहीं इसी घर में रहने वाले मकान मालिक के रिश्तेदार के यहां भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामला थाना कोतवाली के तहत आने वाली बैंक कॉलोनी का है। यहां जिला पंजीयक अधिकारी ओनी अंब पुत्र नारायणसिह अम्ब (57) किराए से रहते हैं।  ओनी अंब संक्रांति मनाने के लिए बीते रोज अपने घर गए हुए थे। साथ ही इसी मकान में मकान मालिक के रिश्तेदार भी रहते थे वह भी संक्रांति मनाने के लिए घर चले गए थे और मकान पर ताला लगा गए थे। 

जब संक्रांति के बाद जिला पंजीयक अधिकार वापस आए तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है जिस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था और उनकी ड्राज में से 10 हजार नगद व एक सोनू की अंगूठी चुराकर ले गए। 

वहीं इसी मकान में रह रहे मकान मालिक के रिश्तेदार राघवेन्द्र रावत के कमरे का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया और अलमारी में रखे लगभग 21 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!