शिवपुरी। पुलिस थाना देहात में एक राहगीर को बाईक सवार युवक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। बाईक चालक के वाहन रजिस्ट्रेशन की जानकारी होने के चलते फरियादी के पुत्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
देहात में फरियादी पंकज पुत्र नरेश भार्गव (21) निवासी गोविन्द नगर ने बताया कि उसके पिता नरेश भार्गव बीते रोज तोमर ढाबा के पास एबी रोड़ से गुजरकर घर की ओर आ रहे थे कि तभी आरोपी ने बाईक को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए फरियादी के पिता में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए, बाद में आरोपी बाईक चलाकर मौके से भाग गया।
फरियादी ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना देहात में की जिस पर पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।