फिजीकल पुलिस थाने में भाजपा पार्षद के साथ मारपीट, VIDEO वायरल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर की फिजीकल थाने के अंदर केबल संचालक फरमान अली ने अपने पार्टनर एवं भाजपा पार्षद मंजू उर्फ मनीष जैन के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। इधर फरमान अली का आरोप है कि पार्षद ने उसके आॅफिस में तोड़फोड़ की है जबकि पार्षद का कहना है कि वो अपने साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत करने पुलिस थाने आया था। पुलिस की मौजूदगी में उसे पीटा गया। 

जानकारी के अनुसार आज दिन के लगभग डेढ बजे भाजपा के वार्ड क्रंमाक 6 के पार्षद मनीष जैन उर्फ मंजू अपने लोकल केबल पार्टनर फरमान अली के फिजीकल क्षेत्र में स्थित ऑफिस पर अपना हिसाब किताब करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है इस लेन-देन के में विवाद हो गया। इस विवाद में फरमान अली ने अपने सथियों सहित भाजपा के पार्षद मंजू के साथ मारपीट कर दी। भाजपा पार्षद भागकर पास में स्थित फिजीकल थाने पहुंचा, जहां पीछे से फरमान अली अपने साथियो सहित थाने में पहुंच गए। 

जहां फरमान अली के एक साथी ने पुलिस की उपस्थिति में फिजीकल थाने परिसर में फिर मारपीट कर दी। थाने की मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्षद मंजू का कहना है कि मुझे फरमान अली से पेमेंट लेना था, इस कारण मेरे साथ मारपीट की गई। 

वही फरमान अली का कहना है कि लेन-देन का कोई विवाद नही है पुरानी एक लिखा पढी को लेकर विवाद हुआ है। उल्टा पार्षद ने विवाद करते हुए मेरे ऑफिस का कांच फोड दिया कांच फोडकर वह फिजीकल चौकी पहुंचा है। इस मामले में फिजीकल चौकी में फरमान अली और उसके साथियो पर मामला दर्ज हो गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!