शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत अने वाली जुधावली रोड पावर हाउस के पास एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शिशुपालसिह चौहान निवासी दुबे नर्सरी के पास फतेहपुर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से मंगलवार को शाम के समय लुधावली रोड पावर हाउस के गया हुआ था तभी पीछे से बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।