सामूहिक मकर संक्रांति हल्दी कुंकू 18 जनवरी को

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी का मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम 18 जनवरी शुक्रवार को गणेश मंदिर पर आयेाजित किया गया है। उत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिलाओं के द्वारा सामूहिक हल्दी कुंकू कार्यक्रम व शाम के समय तिलगुड कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। महाराष्ट्र समाज महिला मंडल की अध्यक्षा रजनी चांदोरकर, नीलम जावडेकर, वन्दना वांगीकर नें कहा कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष मकर संक्रांति पर हल्दी कुंकू कार्यक्रम 18 जनवरी शुक्रवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि कार्यक्रम को लेकर महिला मंडल द्वारा संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंनें कहा कि इस बार हल्दी कुंकू की समय अवधि कम होने के कारण कार्यक्रम पूर्व की भांति रविवार के स्थान पर शुक्रवार को करना निश्चित किया है। 

आयोजित कार्यक्रम में नौकरीपेशा महिलाएं भी भाग ले सकें इस कारण से समय में भी परिवर्तन किया गया है। महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अपनी सूचना 15 जनवरी तक पुरानी शिवपुरी में करूणा नेवासकर, न्यू ब्लॉक में हर्षिता शिधोरे, फिजीकल क्षेत्र में गणेश मंदिर पर सारिका सिंखेडकर को अवगत कराएं। 

महाराष्ट्र समाज ट्रस्ट के लोकपाल यूजे इंगले, अध्यक्ष डॉ. डीएस धुवेकर, समाज अध्यक्ष विनय राहुरीकर नें कहा कि हल्दी कुंकू कार्यक्रम के दरमयान ही तिल गुड कार्यक्रम भी किया जाएगा। समाज के वयोवृद्ध व्यक्ति के द्वारा तिल गुड का वितरण इस बार तय किया गया है। समाज कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष संतोष दर्शनी, सचिव पुरूषोत्तम उमडेकर, कोषाध्यक्ष मधुकर शेवगांवकर नें समस्त समाज के महिला, पुरुषों एवं बच्चों से उत्साह से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!