शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पड़ोरा पर स्थित होटल पर एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। बताया जाता है कि युवक होटल पर अपने मजदूरी के रुपए लेने गया हुआ था जिसको देने से मालिक द्वारा मना कर दिया और गाली-गलौंज करते हुए युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
देवसिंह पुत्र रमेश जाटव (28) निवासी पडौरा ने बताया कि वह बुधवार को शाम के समय यादव होटल पडौरा पर अपने मजदूरी के रुपए मांगने के लिए गया हुआ था। जब उसने बल्ले यादव व रघुवीर यादव से रुपए मांगे तो दोनों उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और रुपए देने से मना कर दिया।
जब देवसिंह ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद देवसिंह थाने आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को अवगत कराया। जहां पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।