पांच किलोमीटर खंबों से चोर चुरा ले गए तार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खड़ीचा फतेहपुर रोड से खडीचा का हार तक चोरों ने बिजली का तार चोरी कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर बिजली विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद थाने पहुंचे जहां उन्होंने नामजद शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

बिजली कंपनी के इंजीनियर आरके जैन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी महावीर गंज करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि चोर खंबे से बिजली का तार चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने चैकिंग की तो पता चला कि चोरों ने आम रास्ता खड़ीचा फतेहपुर रोड से खडीचा का हार तक लगभग 5 किलोमीटर तक का बिजली तार चोरी कर लिया है। 

जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि बिजली के तार कोक मनीष रावत, छोटेराजा परमार, सुरेश पाल, नवला पाल निवासी खड़ीचा ने चोरी किया है। जिस पर उन्होंने एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया जहां पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!