मजदूरी पर गया पति, महिला को अकेला देख घर में घुसा पड़ोसी कर दी छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बडोरा में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

ग्राम बड़ोरा की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को उसमा पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके पड़ोस में रहने वाला उमाचरण पुत्र छोटेलाल रात को 9 बजे के करीब घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

जब महिला ने छेड़छाड़ कर विरोध किया एवं शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला का पति घर पर आया और उसने अपने साथ घटित घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी एवं पति के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!