शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत बैंक से रुपए निकालने आए युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। जब युवक बैंक से बाहर आया तो उसे अपनी बाइक नहीं दिखाई दी। पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद बाइक चालक थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
नरेन्द्र पुत्र अमरसिंह लोधी (26) निवासी ग्राम पिपारा थाना करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे बैंक ऑफ इंडिया से रुपए निकालने के लिए आया हुआ था एवं उसने अपनी बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह बैंक से बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब है।
जिस पर उसने आसपास स्थित दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक थाने आया और बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।